लव जिहाद
‘बादल’ बन मुस्लिम युवक ने नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया
बता दें कि मथुरा के थाना राया इलाके के गांव कटैला गांव में उस समय हड़कंप मचा गया जब बी.कॉम प्रथम वर्ष की छात्रा को उसके गांव में रहने वाला मुस्लिम युवक बादल बनकर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा कर भगा ले गया। जिसके वाद जैसे ही छात्रा के परिवार को छात्रा के गायब होने की सूचना मिली तो उनके बीच हाहाकार मच गया। पीड़ित परिवार ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। मगर आज छात्रा को घर से गायब हुए कई दिन बीतने के वाद भी पुलिस बरामद करने में नाकाम साबित हुई है, जबकि परिवार का बुरा हाल है और वो लगातार पुलिस से अपनी बच्ची को बरामद करने की गुहार लगा रहे है। जबकि हिंदूवादी नेता भलव जिहाद के मामले में कार्यवाही की मांग करने लगे हैं। हिन्दू कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वो इसके विरोध में सड़क पर उतरेंगे।
वहीं पुलिस लगातार ये कह रही है की हमने छात्रा को ले जाने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई है और जल्द ही बच्ची को बरामद कर लिया जाएगा। उधर, पीड़ित परिवार के लोगों का कहना है की पुलिस हमारे मामले में लापरवाही कर रही है और कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।
By Bedi News Agency Bazpur Udham Singh Nagar - 9837000361
