आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के नगर निकाय के चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी
आम आदमी पार्टी विधानसभा क्षेत्र बाजपुर की एक मीटिंग का आयोजन गोयल सीड्स पर श्रीमती सुनीता टम्टा की अध्यक्षता एवं जिला अध्यक्ष उधम सिंह नगर जनार्दन सिंह के निर्देशन में आयोजन किया गया
जिसमें आम आदमी पार्टी द्वारा आगामी नगर पालिका नगर पंचायत तथा नगर निगम के चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए आगे की रणनीति बनाई गई तथा संगठन विस्तार किया गया, श्रीमती सुनीता टम्टा द्वारा संगठन विस्तार तथा महिला वर्ग को पार्टी से जोड़ने की अपील कार्यकर्ताओं से की तथा डोर टू डोर कैंपेन के माध्यम से आम आदमी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई इस अवसर पर जिला अध्यक्ष द्वारा संगठन विस्तार तथा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगामी नगर पालिका नगर पंचायत चुनाव लड़ने की अपील की गई, राजेंद्र बेदी द्वारा पार्टी की नीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, हरदयाल सिंह खेड़ा, दीपक शर्मा ,दीनदयाल सिंह, दानिश, पूरन सिंह, ओम प्रकाश नाथ, जयपाल सिंह चौहान, बब्बू सागर, जितेंद्र कुमार, सतविंदर शमी, पवन घनसिली, प्रवीण कुमार, सुनील पाठक, कुलदीप सिंह मोहम्मद रिजवान सद्दाम हुसैन इत्यादि उपस्थित रहे
By Bedi News Agency Bazpur Udham Singh Nagar - 9837000361


