बात करने और दोस्ती करने से मना करने पर युवक ने दी युवती को उसके ऊपर तेजाब डालने की धमकी
कोतवाली पुलिस बाजपुर द्वारा तहरीर के आधार पर धारा 351 (3) एवं 74 BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया
पीड़िता द्वारा मौखिक अवगत कराया गया कि संबंधित युवक पूर्व में भी उसके साथ दो बार छेड़खानी कर चुका है और संबंधित की शिकायत पूर्व में भी उसके द्वारा कोतवाली बाजपुर मैं दी गई थी लेकिन कोई कार्रवाई न होने से युवक के हौसले बुलंद होते रहे
संबंधित प्रकरण पर कोतवाली बाजपुर में तैनाद SI प्रियंका टम्टा संबंधित मामले में समझौता करने का प्रयास कर रही थी की तभी कोतवाल बाजपुर नरेश चौहान मौके पर पहुंच गए
भीड़ लगी देख कोतवाल नरेश चौहान द्वारा संबंधित घटनाक्रम की जानकारी ली युवती के परिवार द्वारा मौखिक रूप से बताया गया कि संबंधित युवक द्वारा पूर्व में भी दो बार लड़की से छेड़खानी की जा चुकी है और अब उसके ऊपर तेजाब फेंकने जैसी धमकी दे रहा है
SI प्रियंका टम्टा ने कोतवाल बाजपुर को बताया की युवती तहरीर ही नहीं देना चाहा रही थी
जिसको लेकर कोतवाल नरेश चौहान द्वारा SI प्रियंका टम्टा को तत्काल मुकदमा पंजीकृत और कार्रवाई करने के आदेश दिए
कोतवाल नरेश चौहान के हस्तछेप एवं आदेश के उपरांत संबंधित प्रकरण पर मुकदमा पंजीकृत किया गया
पीडिता ने बाजपुर कोतवाली में तहरीर देते हुए अवगत कराया कि प्रार्थिनी (कल्परिक नाम) कमल पुत्री (काल्पनिक नाम) अमर निवासी बाजपुर उधम सिंह नगर की रहने वाली है व बाजपुर शहर के एक क्लीनिक में काम करती हूं
प्रार्थिनी को कार्तिक कश्यप पुत्र नामालूम निवासी हाथी खाना वार्ड नं0-01 बाजपुर का रहने वाला आये दिन छेड़ता है व दोस्ती कर बात करन के लिए कहता है
मेरे द्वारा उसे बात करने व दोस्ती करने से मना किया तो मुझे धमकी दे रहा है कि मैं तेरे चेहरे में तेजाब डाल दूंगा
जिससे मुझे उस व्यक्ति से काफी भय बना हुआ है। अतः महोदय से निवेदन है कि मेरी रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करे
By Bedi news agency bazpur Udham singh nagar - 98370000361

