मीनिंग कर्मचारियों पर संगीत धाराओं में हुआ मुकदमा दर्ज
मीनिंग कर्मचारियों द्वारा खनन ट्रांसपोर्ट व्यक्ति को जमकर पीटा
विरोध में खनन कारोबारी द्वारा चौकी बन्नाखेड़ा में चौकी प्रभारी का घेराव कर कानूनी कार्रवाई की मांग की
पुलिस ने तहरीर के आधार पर माइनिंग कंपनी के कर्मचारियों पर धारा 115 (2), 191 (2), 191 (3), 351 (2), 352 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया
पीड़ित ने चौकी में तहरीर देते हुए अवगत कराया की पीड़ित अमित कुमार S/0 पवन सिंह निवासी फौजी कालौनी, साहब में सुबह अपनी कार (UK049975 से अपने दोस्त हरदीप सिह S/O रामअवतार सिह के साथ बरहैनी से अपने घर को जा रहे थे ।
नैनीताल स्टोन क्रेशर के पास माइनिंग कार न0 -UK04S5033 ने हमारी कार के पीछे से कार ठोक दी, उसके बाद तीन बार जान बूझकर हमारी कार में कार मारी, उसके बाद रितिक चौधरी, वीरेन्द्र सिह और अन्य 6 लोग इस माइनिंग कार से उतरकर डडे से मुझे मारा मेरा फोन तोड़ा एक फोन छीनकर ले गये उसके बाद मारते मारते यह बोल रहे थे ।
हमारा किसी से कुछ नही होगा हम जो चाहे वो करगें, हमसे पंगा मत लेना और जान से मारने कि धमकी देकर वाहं से भाग गये । सहब वे लोग गुंडा किस्म के व्यक्ति है ।
कृपया इनके खिलाफ कड़ी कारवाई कि जाये ।
By Bedi News Agency Bazpur Udham Singh Nagar - 9837000361

