हल्के वाहनों के लिए 20 दिन में गौला पुल पर यातायात शुरू करने के दिए निर्देश

0

कुमाऊं कमिश्नर एवम सचिव सीएम दीपक रावत ने गौला पुल और स्टेडियम का किया निरीक्षण

हल्के वाहनों के लिए 20 दिन में गौला पुल पर यातायात शुरू करने के दिए निर्देश

हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने आज आपदा में क्षतिग्रस्त गौला पुल और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने गौला पुल और स्टेडियम के हुए नुकसान को बारीकी से देखा उन्होंने एनएचआई पीडब्ल्यूडी सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ सुरक्षा के उपाय को लेकर चर्चा की पत्रकारों से बातचीत करते हुए कमिश्नर एवम सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने बताया गौला पुल को हल्के वाहनों के लिए 20 दिन में खोल दिया जाएगा जिसको लेकर उनके द्वारा एनएचआई के अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वह दिन-रात काम करके पुल पर यातायात को हल्के वाहनों के लिए खोलें स्टेडियम के पास 300 मीटर से अधिक जमीन का हिस्सा आपदा में भू कटाव की भेंट चढ़ गया है 

जिसको किस तरह से मजबूत उपाय करके बचाना है इस पर भी उन्होंने अधिकारी को काम करने के निर्देश दिए हैं चीफ सेक्रेटरी के स्तर पर स्टेडियम और गौला पुल को लेकर बैठक भी होनी है जिसमें इन सभी बिंदुओं पर चर्चा होगी फिलहाल गौला पुल पर 20 दिनों के अंदर हल्के वाहनों के लिए यातायात को शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

By Bedi News Agency Bazpur Udham Singh Nagar - 9837000361

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)