हमलावरों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित महिलाओं ने कोतवाली घेरी
पीड़ित पक्ष में घटनाक्रम में धारा 307 की बढ़ोतरी की मांग की
पीड़ित पक्ष की महिलाएं न्याय की फरियाद को लेकर अचानक कोतवाली पहुंची तो बौखलाए कोतवाल
बाजपुर 13 अक्टूबर-
नाबालिग से छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसके भाई के ऊपर जानलेवा हमला करने
वाले आरोपियों की गिरफ्तारी व धारा 307 की बढ़ोत्तरी किये जाने की माँग को
लेकर सैंकड़ों महिलाओं ने संतुलन महिला परिषद उत्तराखण्ड की कार्यकारी
अध्यक्ष प्रिया जाॅन व कामगार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड.बी.एम.रेगे की
अगुवाई में कोतवाल नरेश चौहान का घेराव कर एसएसपी को संबोधित ज्ञापन सौंपा
एकाएक
कोतवाली पहुँची महिलाओं की भारी भीड़ को देख पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया
और प्रदर्शनकारियों को कोतवाली परिसर में बैठने नहीं दिया गया
प्रदर्शनकारियों ने खड़े-खड़े ही अपना दुःखड़ा कोतवाल नरेश चैहान को सुनाया
कोतवाल नरेश चौहान ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस पूर्ण निष्पक्षता व ईमानदारी से अपना कार्य कर रही हैं
हमलावर अपने घरों पर ताले लगाकर फरार हैं। पुलिस निरंतर हमलावरों के घरों पर दबिश दे रही हैं। जल्द हमलावर सलाखों के पीछे होगें
कोतवाल नरेश चौहान ने कहा कि बाजपुर में गुंडागर्दी व अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी
यहाँ
बता दें कि गत 5 अक्टूबर को सैन्टमैरी अस्पताल के पास ग्राम मरियमपुर
निवासी सोहन मारसल, अमन मारसल, लक्की सिंह, लक्की संधू, अजीत कौशल सहित 7-8
युवकों ने बैलपड़ाव निवासी अरन्लड डेवीड को घेरकर जानलेवा हमला किया
मामले
में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी हमलावर अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
हमलावरों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित महिलाओं ने आज कोतवाली पहुँचकर
जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर उग्र
आंदोलन की चेतावनी दी
इस मौके पर संतुलन महिला परिषद उत्तराखण्ड की उपाध्यक्ष मारिया दौर्थी, सचिव श्वेता सहित सैंकड़ों महिलायें मौजूद रहीं
By Bedi news agency bazpur Udham singh nagar - 9837 000361

