काले झंडे लेकर तैयार रहे किसान नहीं आए सांसद
किसानों ने उपजिलाधिकारी को दस सूत्रीय ज्ञापन सोपा
बाजपुर भूमि मामले के जल्द हल की मांग के साथ प्रीपेड विद्युत मीटरों का किया विरोध
बाजपुर के 20 गांव की 5838 एकड़ भूमि के भूमिधरी अधिकारों को लेकर चल रहे भूमि बचाओ आंदोलन स्थल पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः से ही किसान एकत्रित हो गए थे और काले झंडे लेकर सांसद के विरोध की तैयारी में जुटे रहे।
सांसद महोदय का कार्यक्रम रद्द होने की सूचना मिलने पर किसानों ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से 10 सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन में किसानों ने बाजपुर का भूमि मामला जल्द हल करने की मांग के साथ-साथ विद्युत विभाग द्वारा प्रस्तावित प्रीपेड स्मार्ट विद्युत मीटरों का भी विरोध किया।
किसानों ने कहा कि प्रीपेड विद्युत मीटर मजदूर और किसानों के शोषण का कारण बनेंगे साथ ही बेरोजगारी को भी बढ़ावा देंगे इसलिए प्रीपेड मीटर लगाने का काम बंद होना चाहिए साथ ही किसानों को अपने घरेलू कार्यों के लिए खेत से मिट्टी उठाने की अनुमति, किसानों से कर्ज वसूली पर रोक, यूपी पंजाब की तर्ज पर किसानों के ट्यूबल के बिल माफ करने सहित 10 सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी राकेश तिवारी को सोपा।
बैठक की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड़ा व भारतीय किसान यूनियन एकता उग्रहा के प्रदेश अध्यक्ष बल्ली सिंह चीमा ने संयुक्त रूप से की।
By Bedi News Agency Bazpur Udham Singh Nagar - 9837000361

