यूपी बदायूं के प्रेमी युगल को लेकर दून रेलवे स्टेशन पर भिड़े दो समुदाय

0

यूपी बदायूं के प्रेमी युगल को लेकर दून रेलवे स्टेशन पर भिड़े दो समुदाय

जमकर हुआ हंगामा व पत्थर बाजी, तोड़फोड़

 

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रेलवे स्टेशन पर विगत देर रात दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। साथ ही प्लेटफार्मों पर खड़ी ट्रेनों और रेलवे की सार्वजनिक संपत्ति की भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस जवानों ने लाठियां फटकारकर बमुश्किल उपद्रवियों को खदेड़ मोर्चा संभाला।

पूरे रेलवे स्टेशन परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हिंदू संगठनों और दूसरे समुदाय के लोगों में खूब तनातनी रही। पुलिस बल दोनों पक्षों में बीच-बचाव कराने में लगा रहा।

सूत्रों के अनुसार, मामला बदायूं निवासी अलग-अलग समुदाय के युवक और युवती के प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। बृहस्पतिवार रात देहरादून रेलवे स्टेशन पर प्रेमी युगल की मौजूदगी की खबर पर लगते ही दोनों समुदाय के लोग वहां पहुंचे थे।

इसी दौरान कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और पथराव-तोड़फोड़ भी की गई। हालात पर काबू पाने के लिए उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में रिजर्व पुलिस लाइन और कई थानों की भारी पुलिस फोर्स को मोर्चा संभालना पड़ा। उपद्रवियों द्वारा जमकर पत्थर बरसाए गए…वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

By Bedi News Agency Bazpur Udham Singh Nagar - 9837000361

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)